
*धनबाद :* आईआईटी आईएसएम धनबाद का अब बेंगलुरु में अपना कार्यालय होगा। ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल से लेकर अन्य सुविधाएं होंगी। नौ व दस सितंबर को ऑफिस का उदघाटन होगा। विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा।
भविष्य के लिए इनोवेशन पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आईआईटी धनबाद के अधिकारी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। यह पहला मौका है, जब बेंगलुरु जैसे शहर में आईआईटी धनबाद का कार्यालय शुरू किया जा रहा है।
*बेंगलुरु की इसी बिल्डिंग में देश के अन्य 22 आईआईटी का भी अपना-अपना ऑफिस होगा*
महत्वपूर्ण यह है कि बेंगलुरु की इसी बिल्डिंग में देश के अन्य 22 आईआईटी का भी अपना-अपना ऑफिस होगा। आईआईटी धनबाद समेत देश के सभी आईआईटी को एक छत के नीचे कार्यालय उपलब्ध कराया जा रहा है। अब बेंगलुरु में कोई भी कार्यक्रम इसी भवन में आयोजित होगा। पूर्ववर्ती छात्रों को भी विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आईआईटी धनबाद की कोलकाता व दिल्ली में पहले से अपनी बिल्डिंग है। मामले में संस्थान के डीन इंटरनेशनल रिलेशन एंड एल्युमिनाई अफेयर्स प्रो. आरएम भट्टाचार्य का कहना है कि देश के सभी पुराने व अन्य आईआईटी को बेंगलुरु में ऑफिस समेत अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। इसका काफी फायदा संस्थान, शिक्षकों, छात्रों व पूर्ववर्ती छात्रों को होगा। अब वहां पर एक्टिविटी समेत अन्य गतिविधियों का भी आयोजन होगा।
बड़े शहरों में सेंचुरी फंड के लिए लगातार हो रहीं बैठकें
वर्ष 2026 में आईआईटी आईएसएम का शताब्दी वर्ष आयोजित होगा। आईआईटी की ओर से इसे ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। बड़े शहरों में पूर्ववर्ती छात्रों संग बैठक की जा रही है। पूर्ववर्ती छात्रों से संस्थान के लिए सेंचुरी फंड के तहत सौ वर्ष, सौ करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 15 करोड़ रुपए से अधिक रुपए का दान संस्थान को मिल गया है। इस राशि से सेंचुरी बिल्डिंग समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कैंपस में किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
