• Mon. Feb 16th, 2026

गिर पड़ा भाजपा नेता का जर्जर मकान, स्थानीय लोगो में हलचल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

झरिया: झमाझम हुए बारिश के कारण झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी स्टैंड के समीप जर्जर मकान ढह गया। जिससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल का पुराना जर्जर मकान का आगे का हिस्सा तेज आवाज के साथ अचानक भरभराकर गिर गया। संयोग ठीक रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घर के परिजन भी दूसरे जगह पहले ही शिफ्ट हो गए थे.लेकिन स्टैंड में खड़े वाहनों पर जर्जर मकान का मलबा गिर जाने से चार वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि जब मकान का अगला हिस्सा गिरा तो उस वक्त कोई व्यक्ति वहाँ मौजूद नही था वरना जान एक बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता था. टेक्सी स्टैंड होने के कारण मकान के नीचे खड़ी चार पहिया वाहन संख्याJH10AC5888, BHW915, JH10AA9943, JH10BZ6971 मलबा गिर जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। अचानक हुए घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। लोगो की भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान बहुत ही जर्जर हो चुका था। लेकिन किसी का ध्यान इसपर नही गया। हादसा अहले सुबह तीन से चार बजे की बीच हुआ अगर सुबह या दोपहर के समय होता तो एक बड़ी अप्रिय घटना घट जाती. दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष कल्लू गुप्ता ने अनुसार वर्षो से टैक्सी स्टैंड में मां दुर्गा की पूजा होती आ रही हैं. जर्जर मकान को लेकर हमलोग पूजा करने के लिए काफी चिंतित थे, पूजा से पहले ही जर्जर मकान ढह गया. मां कृपा है एक बड़ा हादसा टल गया.
झरिया में ऐसे ओर भी कई जर्जर मकान है जिसे संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। अगर इन मकानों में ध्यान नही दिया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *