
गिरिडीह. न्यू गिरिडीह – कोडरमा रेल लाइन पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. इस ट्रेन से कट कर एक दिव्यांग की मौत हो गई. मृतक का पहचान आबिद अंसारी के रूप में हुई. बताया गया कि कोडरमा से न्यू गिरिडीह तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 8:00 बजे सलैया स्टेशन के समीप पहुंची इसी दौरान एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई. बताया गया कि पति – पत्नी में विवाद कुछ दिन से चल रहा था इसके कारण कल भी अपनी जान देने के लिए गया था तो ग्रमीण ने उसे देख तो उसे समझा – बुझा कर घर ले गया और आज सुबह में वह ट्रेन के पटरी के पास जा कर जैसे ट्रेन आया वो उसके नीचे चला गया और अपनी जान दे दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, वंही जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
