

*सीएम सोरेन ने जताया शोक, घटनास्थल पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अनुपूर्णा देवी भी पहुंची*
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह मे शनिवार की देर रात यात्रियों से भरी बाबा सम्राट आलीशान बस को बराकर नदी में गिरने और इस दुर्घटना में हुई तीन मौत और 20 लोगों को घायल होने की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर दुख जताया तथा अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लेन को कहा।

घटना करीब रात 8.30 बजे यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गयी . जिसमे घटनास्थल पर हीं तीन यात्रियों की मौत हो गयी , जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं।

उन्हें अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है। जिले के डीसी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी थी।
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, प्रशासनिक पदाधिकारी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावा कई अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी घटनास्थल पर पहुंचे और उपायुक्त से जानकारी ली।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें बस हादसे का दुखद समाचार मिला। जिला प्रशासन, झामुमो नेता व कार्यकर्ता राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बस हादसे में तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 20 यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com