• Fri. Mar 6th, 2026

गावां हाट बाजार में बस और ऑटो के ठराव से लोगों की परेशानी बढ़ी, सीओ ने कहा वाहन चालकों पर होगी कठोर कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 6, 2023

गावां बाजार में प्रत्येक बुधवार को हाट बाजार लगाया जाता है। हाट बाजार में प्रखंड समेत सतगावां, तिसरी, डोरंडा मिर्जागंज समेत अन्य क्षेत्रों से हजारों लोग हाट बाजार में खरीद और बिक्री करने आते है, जिससे हाट बाजार में अत्याधिक भीड़ होती है। हाट बाजार में ऑटो और बस के प्रवेश व ठराव से हाट बाजार आने वाले आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहनों के ठराव से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे बाइक चालक के साथ साथ बाजार आने वाले लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार ग्रामीणों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से हाट बाजार में वाहनों की प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन स्थिति जस की टस बनी हुई है।
ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मांग है बसों व ऑटो को बस स्टैंड में ठहराया जाय।
जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने पुलिस प्रशासन से हाट बाजार में ऑटो और बस के ठहराव पर रोक लगाने की मांग कि है। उन्होंने कहा कि ऑटो और बस के ठहराव से आम लोगों को काफी दिक्कत होती है।
विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने पुलिस प्रशासन से हाट बाजार के दिन सुबह से ही बाजार में वाहनों की प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।
इधर गावां सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि हाट बाजार में ऑटो और बस लगाने चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अपने नियत स्थान पर चालक अपने वाहनों को लगाए, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *