• Tue. Sep 23rd, 2025

गावां में शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया मुहर्रम

ByAdmin Office

Jul 29, 2023

 

गावां प्रखंड में शनिवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का त्यौहार मनाया गया। प्रखंड के गावां, माल्डा, नगवां, पिहरा, खरसान, बिरने व मंझने आदि जगहों पर चौकठ ताजिया निकाली गई। चौकठे व ताजिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाठी, तलवार एवं अन्य अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। वहीं मुहर्रम को लेकर चारो ओर पुलिस प्रशासन के द्वारा चौकसी बरती गई। वहीं नगवां में हिन्दू भाई ब्रह्मदेव गोस्वामी के द्वारा ताजिया उठाया गया। स्थानीय निवासी गुलाम हुसैन ने बताया कि नगवां में पूर्वजों के जमाने से हिन्दूओं के द्वारा ताजिया निकालने की परंपरा है। जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी भी अखाड़ा खेलते नजर आए। उन्होंने कहा कि गावां में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ त्योहार मनाते हैं। गावां प्रखंड के विभिन्न गांवों में तजिया भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही। इस अवसर पर बीडीओ महेंद्र रविदास ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *