• Sun. Feb 15th, 2026

गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को लोगों ने किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2023

सोमवार को गावां प्रखंड के गावां, माल्डा, सेरुआ, मंझने, बिरने, पिहरा समेत अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुखिया व वार्ड सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का शपथ लिए।
वहीं मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
वहीं उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया।भारत की प्रगति में उनका असीम योगदान और चुनौती भरे वक्त में उनका नेतृत्व उदाहरण के योग्य है।

मौके पर माल्डा पंचायत समिति सदस्य पिंटू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर सिन्हा, गावां उप मुखिया पिंकी देवी, वार्ड सदस्य टिंकू सिंह, पूजा विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, दिनेश राम, संतोष कुमार, अजीत पांडे, पवन सिंह, नटवर विश्वकर्मा, विशाल राणा समेत कई उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *