• Thu. Mar 5th, 2026

गांव में उप मुखिया के लिए चार से पंद्रह हजार का रेट*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2022

*गांव में उप मुखिया के लिए चार से पंद्रह हजार का रेट*

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतगणना खत्म होने के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधि अब विकास की ओर कदम आगे बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। जगह-जगह निर्वाचित जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व ग्राम पंचायत के सदस्य लोगों को आभार व्यक्त करते हुए पंचायत का चहुंमुखी विकास करने की बात कर रहे हैं, लेकिन इस विकास के पहिए को आगे बढ़ाने के निर्वाचित वार्ड सदस्यों में से हर एक पंचायतों मे एक-एक उप मुखिया का भी चयन किया जाना है, जिसे लेकर पंचायतों में लाबिंग तेज हो गई है।

सभी मुखिया अपने चहेते को उप मुखिया बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि, विकास योजनाओं में कोई तकरार नहीं हो। वहीं, पंचायतों मे नवनिर्वाचित कई वार्ड सदस्य उप मुखिया बनने के लिए अपनी लाबिंग तेज कर दी है।

जीते वार्ड सदस्यों से घर जा जाकर उप मुखिया उम्मीदवार भेंट कर अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि पैसे की लेन देन से सभी इन्कार कर रहे हैं।

*उप मुखिया बनने वाले उम्मीदवार वार्ड सदस्यों को दे रहे लोभ:*

पंचायतों में वार्ड निर्वाचित सदस्य उपमुखिया बनने के लिए वार्ड सदस्यों से मिलकर एक सदस्य को आठ से दस हजार देकर अपने पक्ष में समर्थन देने की बात कर रहे हैं, लेकिन निर्वाचित वार्ड सदस्य अभी पूरी तरह खामोश है। वार्ड सदस्य सभी लोगों की बात सुन रहे हैं, लेकिन किसी को भरोसा नहीं दे रहे हैं। बताते चलें कि पंचायत में उप मुखिया बनने के लिए वार्ड सदस्य को सात से आठ सदस्यों की जरूरत पड़ रही है।

अगर सदस्यों का समर्थन बराबर-बराबर होता है तो फिर मुखिया किसी एक सदस्य को समर्थन करता है, जिसके बाद सदस्य उपमुखिया का पद संभालते हैं।

*किस पंचायत में कितनी की राशि हुई है तय:*

पंचायत राशि तय

हिसीम : चार से पांच हजार

मुरहुलसुदी : पांच से सात हजार

सिंहपुर। : छह से आठ हजार

खैराचातर : आठ से दस हजार

टांगटोना : दस से बारह हजार

दुर्गापुर। : पांच से सात हजार

बगदा : आठ से दस हजार

बरईकला : चार से पांच हजार

मधुकरपुर : दस से पंद्रह हजार

कसमार : आठ से दस हजार

गररी : छह से आठ हजार

पोंडा : चार से पांच हजार

दांतु : आठ से दस हजार

सोनपुरा : चार से पांच हजार

मंजुरा। : बारह से पंद्रह हजार


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *