

रिपोर्ट :-चंचल गोस्वामी

धनबाद जिला उपयुक्त वरुण रंजन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर रणधीर वर्मा चौक स्थित खादी ग्रामीण उद्योग संघ में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की और से खादी वस्त्रों के बिक्री में एम oडी o ए के तहत 20% की विशेष छूट योजना की शुरुआत की ।

उन्होंने महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने यहां चरखा भी चलाया। मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो सचिव विभांशु कुमार सिंह प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा स्वागत कर्ता विमलेश कुमार ने उपयुक्त उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह एमडीएम उदय रजक सांसद पीएन सिंह विधायक राज सिंह पूर्व सांसद ददई दुबे न्यू वर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त महोदय ने कहा कि आज के दिन खादी वस्त्र खरीद कर राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने खादी ग्रामीण उद्योग संघ धनबाद के सचिव विभांशु कुमार सिंह से खादी वस्तुओं की उत्पादन की जानकारी ली।
श्री सिंह ने बताया कि मुख्यालय कस्तूरबा गांधी आश्रम गोसाई डीह सूत की कटाई की जा रही है। मौके पर गांधी सेवा सदन के महामंत्री गोपाल जी भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मिल्टन पार्थ सारथी नितिन भट्ट संजय झा रामप्रवेश शर्मा अभय कुमार जयराम पंडित राम गोपाल रघु राज राय प्रकाश कुमार गोस्वामी डेजी कुमारी इत्यादि लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
