

*क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सदैव खड़ी रहूंगी, हर जाति, धर्म व समाज का विकास सुनिश्चित कर रही हूं- अंबा प्रसाद*
*बाहरी लोगों का है क्षेत्र में गिद्ध नजर , मंशा पूरा नहीं होने देंगे : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव*

*बाहरी विधायक नहीं चाहिए, अंबा प्रसाद को फिर से विधायक बनाएंगे- प्रभु सोनी*

ग्राम गरीखुर्द राजाबागी में कांग्रेस पार्टी का भव्य मिलन समारोह में आजसू पार्टी के संगठन में भारी टूट हुई है। केरेडारी प्रखंड के सक्रिय आजसु कार्यकर्ता प्रभु सोनी ने सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष सक्रिय आजसू कार्यकर्ताओं ने आजसु पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोगों का पूर्व मंत्री योगेंद्र साव,विधायक अंबा प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित कई लोगों ने फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ने एवं संचालन विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बरवाडीह से सैकड़ो की संख्या में गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए बड़कागांव चौक पहुंचे। इस दौरान आजसू पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का अभिनंदन किया गया। विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का बड़कागांव पहुंचने पर फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र वासियो ने जो प्यार और आत्मविश्वास दिया है उसके लिए मैं क्षेत्र वासियों को नमन करती हूं। आगे उन्होंने कहा कि कार्यकाल के पहले दिन से ही जन सेवा में समर्पित रही हूं, क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सदैव खड़ी रहूंगी।
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि बाहरी लोगों का क्षेत्र में गिद्ध नजर है लेकिन उनकी मंशा पूरा नहीं होने देंगे। आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा वासियों के हित में आंदोलन किया उनके हक के लिए लड़ाई की जिसके कारण मुझे एवं मेरी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को जेल जाना पड़ा, यहां तक की राज्य से बाहर भी कर दिया गया। बेटा अंकित राज को भी जेल भेज दिया गया। मैं जनता के हित की लड़ाई के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं।
इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों एवं आजसू के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रभु सोनी ने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी को बड़कागांव विधानसभा से बाहर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम लोगों को 200 किलोमीटर दूर का बाहरी विधायक नहीं चाहिए, हमें अपना घर का विधायक चाहिए, घर की बहन घर का भाई विधायक बनेगा। 2024 के चुनाव में अंबा प्रसाद को फिर से विधायक बनाना है। आगे उन्होंने कहा कि 15 साल पार्टी का झंडा ढोने के बाद भी सिर्फ दर्द मिला है, पुराना कार्यकर्ता होने के बावजूद रोशन लाल चौधरी ने दुख में साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केरेडारी प्रखंड के हजारों आजसु पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे।
सदस्यता ग्रहण करने वाले में 15 वर्ष पुराने आजसू के सक्रिय कार्यक्रता प्रभु सोनी, भुनेश्वर साव, त्रिभुवन सोनी, बबलू सोनी,राजेश कुमार, वासुदेव राम, नीलेश सोनी, रविंद्र कुमार, कैलाश सोनी, शंकर सोनी, विनोद सोनी, चेतलाल साव, होरिल साव, खेमलाल राम, पंकज राम, केदार कुमार, दीपक राणा, विशाल कुमार वर्मा, आनंद महतो, चंपा देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, रीता देवी, किरण देवी, कांति देवी, रजनी देवी, कुंती देवी, शकुंतला देवी, मुन्नी देवी, चंचला देवी, डोली कुमारी, उर्मिला देवी, रिंकी देवी, सुमन देवी, गंगा देवी, मुनिता देवी, नवंती देवी, नेमानी देवी, बाबूलाल महतो, विष्णु राणा, आनंद कुमार,किशोर कुमार, दिनेश्वर कुमार, गणेश सोनी, कृष्णा राम, विवेक सोनी, अर्जुन सोनी, आशीष कुमार सहित सैकड़ो के संख्या में आजसू के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव,विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव,बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, गरीकला मुखिया हित नारायण साव, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, बेलतू मुखिया जितनी देवी, बारियातु मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज, युवा प्रखंड अध्यक्ष बड़कागांव आनंद मेहता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर, गणेश साव, मनोज साव, पंचायत अध्यक्ष मेहंदी हसन, गौतम कुशवाहा,बबलू कुमार, युवा समाजसेवी रोहित सिंह, समाजसेवी दीपू साव, राजेश साव, चंदन गुरु सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com