
अंतर्कथा प्रतिनिधि

धनबाद। धनबाद के बाघमारा विधानसभा अंतर्गत लेडीडुमर गांव में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने एक कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह ने की और संचालन राम बिलास सिंह ने किया। कंबल वितरण के दौरान बवन सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, लालती देवी, दीपक चौहान, महेश पासवान, जीतन राम, पाचू राम, विनोद सिंह के उपस्थिति में कंबल का वितरण किया गया।मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि ठंढ को देखते हुए धनबाद क्षेत्र में असहाय गरीब परिवार को लगातार चिन्हित कर कंबल दिया जा रहा है। आज लेडीडुमर गांव में असहाय गरीब लोगों के बीच कंबल देने का काम किया गया।
मौके पर जुरा देवी, झानो देवी,सूरजमानी देवी, पनवा देवी, चारूवाला देवी, मंजू देवी, कमला देवी आदि मौजूद थी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
