
केरेडारी।एनटीपीसी के सौजन्य से प्रखंड के पचड़ा पंचायत के जोरदाग गांव में शुक्रवार को प्रमुख के द्वारा 400 जरूरतमंद गरीब एवं असहाय वृद्ध महिला पुरूषों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि इस कम्बल वितरण के बाद ठंड से गरीब लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने आगे कही कि हमारी कोशिश है कि गरीब असहाय व्यक्तियों को ही कम्बल मिले और साथ मे अन्य विकास की योजना उन तक पहुचाने के काम करुंगी । उन्होंने आगे कही कि पचड़ा पंचायत का कुछ गांव जंगल क्षेत्र में होने के कारण ठंडा के मौसम में यहां ठंड बहुत अधिक पड़ती है। जिससे ठंड से अब तक कई लोग बीमार भी हो गए हैं। इसलिए प्रमुख के द्वारा कम्बल का उपलब्ध कराया गया । जिसका लाभ सभी गरीब व असहाय लोगों को मिला। जितने भी व्यक्ति को कंबल नहीं मिल पाया है उन सभी को जल्द ही फिर से शिविर लगा कर कम्बल दिया जायेगा।और हमे प्रयास रहेगा क्षेत्र में विकास हो। इस मौके पर उपस्थित एनटीपीसी के पदाधिकारी एसपी गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रेमरंजन पासवान, कृष्णा गुप्ता,कोडन साव,प्रीतम साव,समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
