
गढ़वा : भवनाथपुर मुख्य पथ पर छहमैलवा गांव के समीप जंगल में ले जाकर एक महिला से लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है. भुक्तभोगी ने बताया कि वह अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के कोन से अपने छह माह के बच्चे के साथ से अपने मायके श्री बंशीधर नगर के हेन्हो गांव आने के लिये शुक्रवार को लगभग ग्यारह बजे विण्ढमगंज से एक पीले रंग का टेंपो पकड़ी.

इसमें पहले से ही टेंपो चालक के साथ चार- पांच बदमाश सवारी के रूप में सवार थें. जो विण्ढमगंज से श्रीवंशीधर. नगर आने के क्रम में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर महिला एवं उसके बच्चे को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के छहमैलवा गांव के समीप मुख्य पथ से 100 मीटर अंदर जंगल में ले गयें. जहां महिला के जेवर एवं ₹1000 नगर लूट कर फरार हो गयें. यहां से होश में आने के बाद उक्त महिला मुख्य सड़क पर आई. उसके बाद आप बीती ग्रामीणों को बताई.

महिला ने बताया कि उप्त लोग के हाथों में चाकू था. मामले की जानकारी मिलती ही श्री बंशीधर नगर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी एवं भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को मेडिकल के लिये भेज तथा उक्त मामले की जांच में जुट गयें.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
