• Fri. Apr 3rd, 2026

गजब : 3 किलो चावल – 2 किलो आटे की रोटियां, 2 लीटर दूध है एक टाइम की डाइट, 2 बीवियां बनाती हैं खाना*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2022
crescent ad

*गजब : 3 किलो चावल – 2 किलो आटे की रोटियां, 2 लीटर दूध है एक टाइम की डाइट, 2 बीवियां बनाती हैं खाना*

*मोटापे की वजह से चर्चा में हैं कटिहार के रफीक*

*पटना* बिहार के कटिहार जिले के रफीक अपने मोटापे को लेकर चर्चा में हैं. रफीक की उम्र 30 साल है और उनका वजन दो क्विंटल यानी दो सौ किलो है. मोटापे की वजह से रफीक ज्यादा पैदल नहीं चल सकते. रफीक की डाइट की बात करें तो एक बार में 3KG चावल, 2KG आटे की रोटियां और 2 लीटर दूध एक बार की डाइट में शामिल है. रफीक ने दो शादियां की हैं, लेकिन मोटापे की वजह से बच्चे नहीं हुए.
*30 साल के रफीक के पैदल चलने में होती है परेशानी*
ज्यादा वजन की वजह से कभी-कभी रास्ते में बंद हो जाती है बुलेट बाइक
सिंगर अदनान सामी और राजनीतिज्ञ पप्पू यादव जैसे भारी भरकम शरीर वाले लोगों को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन कटिहार के रफीक को देखकर आप दंग रह जाएंगे. 30 वर्ष के रफीक का वजन दो क्विंटल यानी 200 किलोग्राम के आसपास है. इसके अलावा इनकी डाइट के बारे में तो पूछिए ही मत. रफीक के एक टाइम की डाइट में 3 किलोग्राम चावल का भात, 2 किलोग्राम आटे की रोटियां और 2 लीटर दूध शामिल है.
बिहार के कटिहार जिले के रफीक एक किसान हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, पार्षद और ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी मौके पर रफीक को मटन और चावल की दावत दे दी जाए तो वह आसानी से तीन किलोग्राम चावल और दो किलोग्राम मटन को चट कर जाते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *