• Wed. Mar 18th, 2026

गजब : रांची में स्मार्ट सिटी के लिए धनबाद से निवेशक खोजेगी सरकार, परंतु एयरपोर्ट के लिए तरसेगा धनबाद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 20, 2023

 

*धनबाद :* रांची में 656 एकड़ जमीन पर बन रही स्मार्ट सिटी के लिए धनबाद से इनवेस्टर ढूंढ़ने की तैयारी है कर रही है झारखंड सरकार परंतु धनबाद को एक अदद एयरपोर्ट के लिए कभी तक तरसा रही है। धनबाद नगर निगम द्वारा धनबाद क्लब में आज इनवेस्टर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूडा के निदेशक अमित कुमार धनबाद पहुंच रहे हैं। स्मार्ट सिटी में फेज-4 के 36 प्लॉट का ऑक्सन किया जाएगा। धनबाद नगर निगम ने शहर के सभी बिल्डर, उद्योगपति को इस मीट के लिए आमंत्रित किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि रांची स्मार्ट सिटी में झारखंड के लोगों की आंकाक्षाओं और आशाओं का ख्याल रखा जाएगा।

स्मार्ट सिटी में हर आय वर्ग के लोगों के लिए आवासीय फ्लैट निर्माण को ध्यान में रखते हुए लैंड प्लॉट चिह्नित किए गए हैं। यहां पर सड़कें, ड्रेनेज, वाटर सप्लाई और बिजली आपूर्ति विश्वस्तरीय होगी। यहां सड़कों का निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि किसी भी प्लॉट के 400 मीटर की दूरी के अंदर ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होगा। बिजली की आपूर्ति निर्बाध होगी।

सभी वायर अंडर ग्राउंड होंगे। सभी यूटिलिटी सर्विसेज यूटिलिटी डक्ट के अंदर से होकर हर प्लॉट तक पहुंचेगा। धनबाद के इनवेस्टर यहां प्लॉट ले सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *