• Mon. Apr 6th, 2026

खेलो झारखंड 2024 -25 का तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता बड़कागांव में शुरू।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 2, 2024
crescent ad

 

 

खेलो झारखंड में विधायक, बीडीओ,बीसीओ,शिक्षक, तथा अन्य पदाधिकारीओं ने बच्चों के साथ खेला कबड्डी।

 

 

बड़कागांव।झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित खेलो झारखंड 2024 -25 का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद व संचालन शिक्षक चेतलाल राम ने किया ।

मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर एवं तीरंदाजी में तीर छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।

मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी अपना करियर का निर्माण कर सकते हैं। प्रथम दिन अंडर 14 में बालक एवं बालिका वर्ग के क्लास वन से लेकर क्लास 9 तक के बच्चे शामिल हुए।100 मी दौड़ में बालिका वर्ग में निधि कुमारी शिवाडीह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा आशा मिर्धा टॉप स्थान पर रही। वही 400 बालिका वर्ग में विश्रामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्रा सोमिया रानी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा 600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी कस्तूरबा विद्यालय एवं कृष्ण कुमार विश्रामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय को बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विधायक अंबा प्रसाद एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आज दूसरे दिन मंगलवार को प्रतियोगिता में अंडर 17 के क्लास 10वीं के बच्चे शामिल होंगे।

वहीं कल बुधवार को अंदर-19 वर्ष के क्लास 11वीं एवं 12वीं के बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद ,गोला फेक, भाला फेंक, चक्का फेक , तीरंदाजी एवं फुटबॉल स्पर्धा खेली जा रही है। वहीं खेलो झारखंड के खेल के दरम्यान विधायक अंबा प्रसाद, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, शिक्षक तथा अन्य पदाधिकारीओं ने बच्चों के साथ कबड्डी खेलकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद , प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,

बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, सीआरपी अजय कुमार, बीआरपी धनंजय दास , शिक्षक अशोक कुमार ,चेतलाल राम , रवि शंकर पाठक, श्रीकांत निराला, सागर गुप्ता, जमशेद अंसारी ,शंभू शरण दास, श्रीनिवास, टेरेसा किंडो, बसंती देवी, अमित कुमार शर्मा ,रेखा कुमारी, अमित सागर ,अनिल कुमार दास ,श्रीकांत निराला ,अवध किशोर यादव के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *