• Tue. Mar 10th, 2026

खेलो झारखंड के अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय बरही में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 18, 2022

 

संवाददाता : बरही (अंतर्कथा)
झारखंड शिक्षा परियोजना के दिशा निर्देश पर राज्य स्तरीय खेलों झारखंड के अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय बरही में आज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते लेकिन खेल से यह संभव है आगे उन्होंने कहा खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के बालक बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बालकों का एक 100 मीटर दौड़ में प्रथम कुश कुमार राणा, द्वितीय सुधांशु कुमार सिंह, तृतीय विपिन कुमार एक सौ मीटर बालिका वर्ग में प्रथम निशा टोप्पो, द्वितीय मनीषा कुमारी, तृतीय पिंकी कुमारी, बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ प्रथम विपिन कुमार, द्वितीय कुंदन कुमार यादव, तृतीय सुरज कुमार, बालिका वर्ग 200 मीटर प्रथम रवीना कुमारी, द्वितीय मनीषा कुमारी, तृतीय खुशबू कुमारी बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रथम अतुल कुमार यादव, द्वितीय रोशन सिंह, तृतीय मिथिलेश कुमार, बालिका वर्ग 400 मीटर प्रथम रवीना कुमारी, द्वितीय पिंकी कुमारी, तृतीय माधवी कुमारी, बालक वर्ग 800 मीटर प्रथम सूरज कुमार, द्वितीय सौदागर कुमार, तृतीय मिथिलेश कुमार, बालिका वर्ग 800 मीटर प्रथम माधवी कुमारी, द्वितीय मंदिरा कुमारी, तृतीय सलेहा खातून बालक वर्ग 15 सौ मीटर प्रथम सुधांशु कुमार सिंह, द्वितीय दीपेश कुमार, तृतीय सूरज कुमार बालिका वर्ग 400 X100 रिले रेस प्रथम निशा टोप्पो, दिपासा इक्का रजनी, कच्छप अनामिका करकेटा, द्वितीय खुशबू कुमारी, माधवी अंशु मंदिरा, तृतीय सलेहा खातून, रिया कुमारी, आशा कुमारी, माया कुमारी, गोला फेक बालक वर्ग प्रथम सूरज राणा, द्वितीय विपिन कुमार, तृतीय ऋषि कुमार, गोला फेंक बालिका वर्ग प्रथम सुशीला करकेटा, दितीय रिया कुमारी, तृतीय सलेहा खातून, चक्का फेंक बालक वर्ग प्रथम उस कुमार राणा, द्वितीय दीपेश कुमार, तृतीय विकास कुमार, चक्का फेंक बालिका वर्ग प्रथम निशा टोप्पो, द्वितीय अनु अंशु, इक्का तृतीय सुशीला करकेटा, भाला फेंक बालक वर्ग प्रथम राहुल कुमार, द्वितीय कुश कुमार राणा, तृतीय नितिन कुमार, लंबी कूद बालक वर्ग प्रथम विवेक कुमार, द्वितीय सौदागर ठाकुर, तृतीय शुभम कुमार, लंबी कूद बालिका वर्ग प्रथम रिया कुमारी, द्वितीय सलेहा खातून, तृतीय मनीषा कुमारी, ऊंची कूद बालक वर्ग प्रथम सौदागर ठाकुर, दितीय उमेश कुमार सिंह, तृतीय नितेश कुमार, ऊंची कूद बालिका वर्ग प्रथम सलेहा खातून, द्वितीय रिया कुमारी, तृतीय अनीशा कुमारी, चम्मच और गोली दौड़ बालिका वर्ग प्रथम दीपांशु इक्का, द्वितीय सानिया प्रवीण, तृतीय निशा टोप्पो, बालक वर्ग प्रथम कुंदन कुमार, द्वितीय सुधांशु कुमार, तृतीय रौनक कुमार, म्यूजिकल चेयर बालिका वर्ग प्रथम उषा कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी कुमारी, तृतीय शबाना आजमी, म्यूजिकल चेयर बालक वर्ग प्रथम विवेक कुमार सिंह, दितीय रौनक कुमार केसरी, तृतीय तौफीक अंसारी, खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन खेल प्रशिक्षक अश्विनी श्रीवास्तव ने किया। वही सहायक की भूमिका में शिक्षक दिलीप कुमार, संजय तिर्की शामिल रहे। आगे फुटबॉल वॉलीबॉल कबड्डी बालक बालिका वर्ग टीम का चयन प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *