• Sun. Apr 5th, 2026

खूंटी में ईसाई धर्म के प्रचारक की आपसी विवाद में पीट- पीट कर कर दी हत्या ,पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2023
crescent ad

 

खूंटी: तोरपा/रनियाः रनिया थाना क्षेत्र के तुरीगड़ा बड़काटोली में गुरुवार की रात आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही प्रचारक आनंद पतरस तोपनो उर्फ चरका (35 वर्ष) के रूप में की गयी है.

जानकारी के अनुसार आनंद पतरस तोपनो को घर से उठाकर अपराधी घर के पास से कुछ दूरी पर ले गये थे. जहां उसकी लाठी-डंडे से पीटकर तथा धारदार हथियार से वार हत्या कर दिया. जिसके बाद शव को एक झाड़ी में फेंक दिया.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. इधर, पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है. इसे लेकर शुक्रवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने तोरपा में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी.

गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही अभिषेक केरकेट्टा, बोतलो निवासी पोलीकार्प भेंगरा, सुनील भेंगरा और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी और मृतक के बीच विवाद था. गिरफ्तारी अभियान में रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, पुअनि निशांत केरकेट्टा, सुनील कुमार मेहता, मिथिलेश जमादार और सशस्त्र बल शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *