
गावां प्रखंड के सांख पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत सांख के ग्राम राजपूरा में पाइप लाइन बिछानें का कार्य प्रगति पर है किंतु पाइपलाइन कार्य में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का व्यापक रूप देखने को मिल रही है। विभाग के द्वारा प्रयाप्त गढ़ा न करके मात्र 6 से 7 इंच में ही पाइप को डाला जा रहा है जिससे पाइप पानी की बहाव में उखड़कर जहां-तहां बिखरा पड़ा है। पाइपलाइन कार्य में सिर्फ खाना पूर्ति की गयी है। बहुत जल्द पाइप लाइन को इधर उधर होने की आशंका है। जिससे आमजन को परेशानी तो होगी ही, साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग भी होगा। कार्य के जाँच की माँग उच्चाधिकारियों से की गयी है।
मौक़े पर समाजसेवी दिलीप यादव, विनय कुमार, सुजीत सिंह,प्रेम राय, सुकर राय, बुधन राय, सोना राय सदानंद कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
