• Wed. Mar 18th, 2026

क्रूरता:पति ने मामूली विवाद में अपनी नवविवाहिता के गले में पेचकश घोंपकर कर मार डाला,पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 20, 2023

 

पाकुड़। अपने नवविवाहिता पत्नी के गले में पेंचकस घोंपकर 19 वर्षीय सुंदरी बीबी को उसके पति ने मार डाला। घटना के बाद कबिरुल फरार हो गया, लेकिन अब पकड़ा गया है।

*खून से सने पेंचकस किया पुलिस ने बरामद*

थाना प्रभारी आशीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की। घटनास्थल से पेंचकस बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। घटना के बाद सुंदरी बीबी के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

पत्‍नी के गला में घोंप दिया पेंचकस

चेंगाडांगा गांव के ही एक सात वर्षीय बालक ने पूरी घटना को नजदीक से देखा। बालक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद काफी बढ़ गया। इसी बीच गुस्से में लाल कबिरुल ने पेंचकस निकालकर पत्नी के गला में घोंप दिया। इससे पत्नी सुंदरी लहुलुहान हो गई।

घर पर ही सुंदरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपित कबिरुल भाग निकला। बच्चे ने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग कबिरुल को भागते हुए देखा है।

सूचना पाकर ओपी प्रभारी आशीष कुमार, पुअनि राजेश कुमार, पुअनि आशीष कुमार, पुअनि पप्पू कुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर शव को कब्जे में ले लिया।

दस दिनों से ससुराल में ही रह रहा था आरोपित

स्वजनों ने बताया कि सुंदरी की शादी दो माह पूर्व आटाेगली गांव निवासी जामु शेख के पुत्र कबिरुल के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। कबिरुल पिछले दस दिनों से अपने ससुराल चेंगाडांगा गांव में ही रह रहा था।

ससुराल वालों ने बताया कि कबिरुल नशा करता है। पत्नी से हमेशा पैसा मांगा करता था। इससे सुंदरी काफी परेशान रहती थी। हालांकि, अभी तक घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी

घटना के तुरंत बाद आरोपित कबिरुल पैदल ही भाग निकला। कुछ ग्रामीणों ने उसे भागते हुए भी देखा। उस समय ग्रामीणों को यह सूचना नहीं मिली थी कि कबिरुल पत्नी को मारकर भाग रहा है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किस रास्ते से कबिरुल भाग रहा था। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरु कर दी। उसे पकड़ने के लिए आसपास गांवों के ग्रामीणों का सहारा लिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *