
*दरभंगा :* सीएम नीतीश कुमार के पुष्पम प्रिया चौधरी के आवास पर जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा उनके घर से पारिवारिक संबंध अपनी जगह है। लेकिन हम आज भी राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक बातें करने का समय नहीं है।

पूर्व विधान पार्षद दिवंगत विनोद चौधरी की बेटी और प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि दादा जी उमा कांत चौधरी के बहुत ही करीबी मित्र थे। हमारे पिता जी से नीतीश कुमार के पारिवारिक संबंध थे। इसी नाते आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुष्पम प्रिया ने कहा कि हमारा उनके घर से पारिवारिक संबंध अपनी जगह है। लेकिन हम आज भी राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक बातें करने का समय नहीं है।
*’दोनों व्यक्तियों का बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है’*
पुष्पम प्रिया ने कहा कि मेरे पिता जी काफी दिनों से राजनीति कर रहे थे। उन्होंने विश्विद्यालय की राजनीति की। फिर उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ राजनीति की। फिर नीतीश कुमार जी ने नई पार्टी बनाई तो उनके साथ जुड़कर भी राजीनीति की थी। उन्होंने मिथिलांचल की पहली सीट जदयू से जीती थी। दोनों व्यक्तियों का बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है। अंतिम समय तक जदयू में रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
