
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक सशक्त कुर्मी नेता को खोया है।
पार्टी में इसकी फरपाई पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है। पार्टी सूत्रों से जो खबर छन कर आ रही है।उसके अनुसार दिवंगत जगरनाथ महतो की उत्तराधिकारी उनकी पत्नी बेवी देवी को बनाये जाने पर विचार चल रहा है।

डुमरी विधानसभा के उप चुनाव में झामुमो उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगा। उनके बेटे की उम्र 25 वर्ष से कम है और उपचुनाव होने तक भी वह 25 की उम्र तक नहीं पहुंच पाएगा।

विदित हो कि झारखंड में महतो समाज की आबादी राज्य में करीब 14 फीसदी है, लेकिन आज झामुमो जिस सामाजिक गठजोड़ की बुनियाद पर सियासत कर रहा है उसमें महतो समाज के साथ मांझी और मुस्लिम के जुड़ाव को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में मंत्रिमंडल में महतो, मांझी या मुस्लिम चेहरे में से किसी की इंट्री की संभावना बढ़ गई है।
माना जाता है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने विधानसभा चुनाव 2019 में 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। चर्चा यह भी है कि पिछली बार जगरनाथ महतो की लंबी बीमार और लंग्स प्रत्यारोपरण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ही शिक्षा विभाग की कमान संभाली थी।
इसे दोहराने पर भी मंथन चल रहा है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। झामुमो सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिक्त हुए विभागों का नेतृत्व सौंपने पर जल्द निर्णय ले लेंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के पोर्टफोलियो पर भी मंथन हो सकता है।
*झारखंड में इस सरकार के नेतृव में छठी बार होगा उपचुनाव*
पंचम झारखंड विधानसभा में अब छठी सीट पर उप चुनाव होगा। अब तक दुमका, बेरमो, मधुपुर, मांडर और रामगढ़ विधानसभा के लिए उप चुनाव हो चुके हैं। मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद मधुपुर सीट पर उपचुनाव में उनके बेटे हफिजुल हसन जीते। हालांकि हफिजुल पर बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पहले ही मंत्री का पोटफॉलियो दे दिया था। इस बार भी हेमंत का मास्टर स्ट्रोक देखने को मिल सकता है।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
