
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

भारत के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए बरही प्रखंड में दिनांक 22 जनवरी को पंचमाधव पंचायत से बरही चौक तक पैदल पदयात्रा को सफल बनाने हेतु बरही मध्य भाग के मंडल अध्यक्ष रघुबीर यादव के नेतृत्व में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के सचिव रामानन्द यादव के उपस्तिथि में कोल्हुआकला पंचायत के ग्राम करगर्ईयो में एक बैठक आयुत की गई। इस बैठक में लगभग 150 से 200 की संख्या में कोल्हुआ कला पंचायत से कार्यकर्ता पद यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया। प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा सकलदेव पासवान ग्राम कोल्हुआ कला को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। बैठक में सकलदेव पासवान, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड सचिव एवं मुख्यातिथि के रूप में पूर्व वार्ड सदस्य रामचंद्र पंडित एवं 20 सूत्री सदस्य मीणा देवी, बढ़नी देवी, मंडल अध्यक्ष रघुबीर यादव, गंगाधर पंडित, सुरेन्द्र पंडित, रामेश्वर पंडित, प्रभु यादव, सुरजदेव यादव, अर्जुन यादव, प्रमोद यादव, बाजो यादव, सरयू यादव बिशुन यादव, गंगाधर पंडित, कारू मियां संजय राम, पैक्स अध्यक्ष प्रवीण यादव आदि कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
