
धनबाद।जिले के कतरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोर लेन सड़क NH32 में अहले सुबह कोयला लोड हाईवा और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।इस टक्कर में हाईवा ( संख्या JH10 AL 0 225) का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जिसके कारण हाईवा के खलासी को आंशिक चोट आई है। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई. रोड को क्लियर करने में एनएचआई अपना काम कर रही है।बताया जाता है कि अहले सुबह हाइवा कोयला लेकर हजारीबाग एमपीएल जा रही थी और धनबाद की ओर से ट्रक (संख्या BROZGA0894) कोयला लोड कर काको मोड़ पर टर्निंग कर रहा था। तभी पीछे से हाईवा ने ट्रक को धक्का मार दिया।इस कारण हाईवा का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं ड्राइवर खलासी बाल बाल बचे इसकी सूचना मिलने पर कतरास थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को रास्ते से हटाया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
