
*जनता श्रमिक संघ के रामाधार सिंह को अध्यक्ष व रविकांत पासवान सचिव बनाए गए*

अंकित केशरी (avn)

झरिया : लोदना श्रमिक कल्याण में रविवार को जनता श्रमिक संघ के लोदना क्षेत्र के असंगठित मजदूर के कमिटी विस्तार को लेकर एक सभा हुआ। रामाधार सिंह को अध्यक्ष व रविकांत पासवान सचिव बनाए गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह ने कहा कि कोयला देश हित के लिए जरूरी है पर लोगों के जान से बढ़ कर नही है। प्रबंधन हमारे संघ व स्थानीय लोगों से बात कर ही कोयला का उत्पादन करे। नियम के विरोध काम करने पर आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर देंगे। अपने यूनियन के साथ साथ सभी के समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहता है। क्षेत्रीय सचिव रविकांत पासवान ने कहा कि लोदना क्षेत्र छह व नौ नंबर साइडिंग के 252 मजदूरों को वर्ष 2006 से कंपनी ने पीएफ का राशि जमा नही किया है। उस राशि को सीएमपीएफ में जमा करवाना संघ का प्राथमिक मुद्दा है। मौके पर संजय यादव, शैलेंद्र सिंह, रामाधार सिंह, रविकांत पासवान, आलोक मिश्रा, गोपाल चौधरी, पप्पू पासवान, राघवेंद्र यादव, संजय चौहान, टिंकू पासवान, अमित सिंह, चंदो पासवान थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
