• Thu. Mar 26th, 2026

कोयलांचल चैरिटेबल फाउंडेशन एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2023

 

धनबाद। कोयलांचल चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार का भवय आयोजन गीता श्री मंडप तेली पाड़ा में किया गया। सेमिनार का विषय झारखंड में जनजातीय महिलाओं को शैक्षणिक स्थिति का वर्तमान परिदृश्य में जागरूक करना था। कार्यक्रम में बैजनाथ महतो माननीय मंत्री के प्रतिनिधि अनिर्वाण बनर्जी एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर अय्यर सागर मिंज, डॉ रजनी, श्रीमती सोमर पात्रा रही। सेमिनार विषय में काफी बुद्धिजीवी वक्ताओं ने सहभागिता की। जिसमें मुख्य रूप से प्रोफेसर, समाजसेवी शोध विद्यार्थी एवं छात्र-छात्राओं का वक्तव्य रहा। कार्यक्रम की विधिवत रूपरेखा मनोज महतो(निर्देशक) के द्वारा किया गया। इनके द्वारा धनबाद के सभी जनजाति महिलाओं को खासकर टुंडी प्रखंड से बुलाया गया। एवं डॉ अमर सागर मिंज द्वारा लिखी पुस्तक आदिवासी दर्पण इनको भेंट किया गया। इस कार्यक्रम के रूपरेखा डॉक्टर जॉइन बनर्जी(ऑर्गेनाइज्ड सेक्रेटरी) एवं पार्थ सोनी, सुधीर बरनवाल, डॉ पी ज्योति, एडवाइजर के रूप में थे। तथा मिस्टर जाय बनर्जी का(CEO) के रूप में काफी सराहनीय योगदान रहा। मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए जनजातीय समाजसेवी के साथ-साथ अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *