
चंदवारा कोडरमा: रांची-पटना NH-31 पर पावर हाउस के पास बुधवार को शादी समारोह से लौट रही कार आगे जा रही कंटेनर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इससे कार सवार दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे बरही से गिरफ्तार किया।

तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के पिंडारो निवासी विनोद भारती कार से परिवार के साथ झारखंडी धाम मंदिर में अपनी बेटी की शादी कराकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान चंदवारा पावर हाउस के पास एक कंटेनर से कार की टक्कर हो गई। कंटेनर से टकराने के बाद कार जाकर डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
