
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: एसोसिएशन की ओर से कमेटी का विस्तार संग अन्य चर्चा को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक सह वनभोज मंदार पर्वत पर रविवार को हुई है। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश यादव के द्वारा किया गया। बैठक में एसोसिएशन की ओर से कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें सर्वसहमति से विजय कुमार उर्फ चुन्नु बरनवाल को सचिव के पद पर मनोनित किया गया। इसके अलावे कोषाध्यक्ष के पद पर निर्मल कुमार को नियुक्त किया गया। गठित कमेटी में विकास बरनवाल,कामदेव,राजेश बरनवाल,सुबोध बरनवाल,मनोरंजन प्रसाद,सुभाष कुमार,राजू बरनवाल,बिनोद बरनवाल,सुधीर श्रीवास्तव,अविनाश कुमार,श्रीकांत बरनवाल,रोशन को भी कमेटी में शामिल किया गया। अध्यक्ष ने सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुये लोगों को संगठन को विस्तारपूर्वक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुये पद की गरिमा बनाकर इमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिये कहा। अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन जिले में अपना एक अलग ही स्थान रखता है। आज दवा विक्रेता कई लोग है लेकिन वह संगठन से नही जु़ड़ रहे है तो वैसे दुकानदारो से अपील किया जाता है कि वह संगठन से जुड़कर सदस्य बनकर संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग प्रदान करे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
