• Wed. Apr 1st, 2026

केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर पर बिफरे जज,कहा सीजेआई के पास जाइये

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 29, 2024

 

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है।

crescent ad

 

जस्टिस ए एस ओक की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन बेंच ने वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि वो इस मामले में सुनवाई का अनुरोध चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से करें। बता दें कि सीएम केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में पेश हुए।

 

बेंच ने सुनवाई करने पर जताई आपत्ति

 

अदालत ने सीएम केजरीवाल की ओर से देर से आवेदन दाखिल करने पर भी सवाल उठाए। जस्टिस ए एस ओक की बेंच ने कहा,”17 मई को मुख्य मामले पर आदेश सुरक्षित रखा गया। अदालत ने कहा कि जब पिछले हफ्ते उस बेंच के एक सदस्य जज अवकाशकालीन बेंच में थे तो उस समय यह मांग क्यों नहीं रखी गई थी।”

 

सुनवाई के दौरान जस्टिस माहेश्वरी ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। फैसला भी सुरक्षित रखा गया है। हालांकि, सिंघवी ने कहा,”उस याचिका में ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। जबकि इस याचिका में मेडिकल ग्राउंड्स पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की गई है।”

 

1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं केजरीवाल

 

सीएम केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों पहले केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 10 मई से 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। सीएम केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *