
महंगाई बेरोजगारी अर्थव्यवस्था जनता के मुद्दे गायब, पूंजी बनाने में झूठे हैं भाजपा के तंत्र : अर्जुन यादव

संवाददाता हजारीबाग

हजारीबाग जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता और संचालन मिथिलेश सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए राजकुमार खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी की सत्ता जब से केंद्र में आई है तब से देश में न्यायिक जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में अफरा-तफरी का माहौल है आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अपनी राग अपनी ढोल अलाप रहे है। वही मुख्य अतिथि अर्जुन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे को छोड़ दिया और देश की विकास की गति को रोककर सांप्रदायिक हिंसा फैलाने में लगी हुई है। ऐसे में देश का विकास कैसे होगा और युवाओं को रोजगार कहां से मिलेगा इस सरकार से उम्मीद करना नागवार गुजरता है। देश के किसी भी हिस्से की बात करें तो सिर्फ ईडी इनकम टैक्स और सीबीआई की रेड की बात की जाती है। गैर भाजपा शासित राज्यों को परेशान करने की बात चर्चा में आती है लेकिन कभी देश के उत्थान की बात लोगों के मुंह से नहीं सुनाई पड़ते क्योंकि भाजपा ने सांप्रदायिक हिंसा लोगों के दिल में भरने का काम किया है। धरना प्रदर्शन में 7 सूत्री मांग रखी गई जिसमें महंगाई में बेतहाशा वृद्धि से त्रस्त किसान युवा आमजन को शीघ्र निजात दिलाएं, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लगाम लगाने की उपाय करें, पूर्व घोषित हजारीबाग नागवा हवाई अड्डा जो वर्षों से लंबित है शीघ्र निर्माण कराया जाए, हजारीबाग रेलवे स्टेशन से सभी महानगरों को शीघ्र जोड़कर यात्री सुविधा बहाल की जाए, हजारीबाग में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है सभी हत्याकांड का खुलासा जल्द किया जाए ऐसे दर्जनभर मामले शामिल है। धरना में संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मॉडल झारखंड में लागू होना चाहिए तभी झारखंड का संपूर्ण विकास संभव हो सकता है। आज तक किसी सरकार ने झारखंड के विकास कार्यक्रमों की चर्चा और रूपरेखा जनता के साथ बैठकर तय नहीं किया है जिसके कारण आम जनता को हो रही परेशानी का पता किसी प्रशासनिक पदाधिकारी और सरकार में बैठे सत्ताधारी दल को पता नहीं चल सका है। सिर्फ सत्ताधारी दल के नेता और उनके प्रशासनिक पदाधिकारी अपने घरों में आलीशान मार्बल टाइल्स लगाने का काम कर रहे हैं अपने प्रॉपर्टी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आम जनता का कार्य 1 दिन में 1 महीने में 1 साल में संभव नहीं हो पाता है मामूली सा छोटा सा काम के लिए आम आदमी डीसी के दरवाजे तक पहुंच जाता है लेकिन सत्ताधारी दल के पास बात पहुंचने के बाद भी किसी प्रकार का कोई निराकरण नहीं मिल पाता है। धरना प्रदर्शन को जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव, मिथिलेश सिंह, चंद्र मोहन पटेल, राजकुमार खंडेलवाल, प्रभु दयाल कुशवाहा, प्रदीप रजक, सत्यनारायण प्रसाद महथा, राकेश ठाकुर, मो यासीन अंसारी, रोमी सलूजा, खुशबू कुमारी सहित अन्य लोग संबोधित किया।
————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
