• Tue. Mar 17th, 2026

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संग हजारीबाग सदर विधायक ने इचाक बुढ़िया माता मंदिर में टेका माथा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024

 

भाजपा परिवार, इचाक प्रखंड द्वारा बुढ़िया माता मंदिर परिसर, इचाक में आयोजित दही-चूड़ा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचें कोडरमा सांसद सह केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी संग हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी यहां पहुंचकर प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की ।

हजारीबाग जिला मुख्यालय से महज़ 17 किमी दूर इचाक का यह बुढ़िया माता मंदिर का इतिहास करीब 400 वर्षों का है। यहां प्रतिमा नहीं बल्कि मिट्टी और सिंदूर के पिंड की पूजा की जाती है। यहां मिट्टी के पिंड पर सिंदूर का लेप लगाया जाता है और माता लोगों की मन्नतें पूरी करती हैं। मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि जिसने भी यहां झोली फैलाया है मां उसकी मुरादे पूरी करती रही है। बुढ़िया माता मंदिर को लेकर कहा जाता है कि सदियों पूर्व जब इस इलाके में हैजा और कोलेरा का प्रकोप फैला तो क्षेत्र में मौत का तांडव शुरू हो गया। ऐसे में यहां बुढ़िया माता ने पिंड स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू किया और तब से क्षेत्र में अकाल मौत से लोग बचने लगे। यहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है। पहले बुढ़िया माता का मंदिर छोटा था लेकिन अब विशाल और आकर्षक मंदिर का निर्माण हो रहा है ।

बुढ़िया माता मंदिर दर्शन और पूजन के उपरांत केंद्रीय मंत्री अन्नपुर्णा देवी और हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दही- चूड़ा का भी आनंद उठाया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *