

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद बोकारो NH 32 मुख्य मार्ग पर हुई गैस रिसाव व भू धंसान को लेकर गुरुवार को केंदुआ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए जोरदार प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना दिया गया।
धरना प्रदर्शन में बीसीसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के भ्रष्ट नीतियों का खुलासा कर पुरजोर विरोध किया गया। वहीं इस दौरान विधयक राज सिन्हा ने कहा कि इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है कोयलांचल वासियों को बचाना और उन्हें भू धसान की समस्या से निजात दिलाना। उन्होंने कहा कि इस क्ष्रेत्र में जब कभी भी भू धंसान की घटना घटती है तब बीसीसीएल प्रबंधन अपना पल्ला झाड़ने का काम करती है
उनका रक ही मकसद रहता है कि यह क्षेत्र असुरक्षित है यह स्थान खाली करें और बेलगढिया जाएं लेकिन सिर्फ ऐसा कहने से नही चलेगा यहां के लोगों को सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रबंधन और जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है
और वे इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से ठोस कदम उठाएं जिससे लोगों का जानमाल की रक्षा हो सके। मौके पर रंजय सिंह,मनोज मालाकार,राजा चौरसिया,नितू सिंह,कृष्णा राउत,मनोज गुप्ता,दिलीप मित्तल,सुरेंद्र चौबे,सखदेव पासवान,इत्यादि के अलावे सैंकड़ों लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
