
केंदुआ/केन्दुआडीह पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में डी एस पी (विधि व व्यवस्था ) दीपक कुमार ने केन्दुआडीह थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन धनबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि बी सी सी एल के कुसुण्डा क्षेत्र अन्तगर्त गोधर कोल डंप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति गलत मंशा से कोई वारदात के लिए वहा पर खड़ा है। इस सुचना के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कपिल चौधरी के निर्देश पर केन्दुआडीह थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम बना कर इसकी सत्यापन की गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर उस व्यक्ति को कब्जा में लेकर तलाशी करने पर 315 बोर का एक जिन्दा कारतूस के साथ देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर उनका नाम साजन कुमार राम, उम्र 20 वर्ष, पिता-स्व० बाजो राम, मोहल्ला- काली बस्ती, केन्दुआडीह पता चला। इस संदर्भ में पु०नि० राम नारायण ठाकुर थाना प्रभारी केन्दुआडीह के स्व लिखित बयान के आधार पर केन्दुआडीह थाना कांड सं0-25/24, दिनांक-06.03.2024, धारा-25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के अधीन प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त साजन कुमार राम पूर्व में भी चोरी की बैटरी व बरामदगी के केस में जेल जा चुके है।छापामारी दल
पु०नि० राम नारायण ठाकुर,
स०अ०नि० रघुनाथ मिंज ,
नन्दलाल महतो , गौतम कुमार, मो० ईरफान आदि शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
