रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

crescent ad

केन्दुआ।केन्दुआडीह थाना प्रांगण मे सोमवार को दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह ने की एवं संचालन वरीय कांग्रेसी नेता रामगोपाल भुवानियां ने की।धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता तमाल राय ने किया बैठक मे केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थल से आये पूजा समिति के पदाधिकारी गण, गण्यमान्य व्यक्ति को और शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के समस्या और सुझाव रखें।जिसमे मुख्य रूप से विर्सजन के समय बडे़ गाडियों पर रोक,विर्सजन पथ की मरम्मती,अवैध शराब और जुआ पर रोक,महिला सुरक्षाकर्मियों का पंडाल मे तैनाती,पेट्रोलींग, बाइर्कस पर लगाम,पूजा पंडाल के अंदर दो चक्का और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक,चौक चौहराहे पर असमाजिक तत्वों पर निगरानी, सीसीटीवी कैमरा लगाने,आदि विषय रखें।केन्दुआडीह थाना प्रभारी ने सभी आये गणमान्यजनों का स्वागत करते हुए कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाऐं।उन्होंने जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों मे अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए, सीसीटीवी कैमरा का व्यवस्था, पूजा पंडाल में समुचित प्रकाश की व्यवस्था, पंडालों मे निकास और प्रवेश द्वारा ,साथ ही महिला और पुरूष की अलग अलग कतार  की व्यवस्था, सभी पूजा समिति जिम्मेदार वोलेंटियर पहचान पत्र के साथ रखें,देर रात तक बाजा पर रोक,अफवाहों पर ध्यान न देते हुए,पुलिस और प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट को सूचित करें,विर्सजन देर रात तक न हो,अश्लिल गानों पर रोक, का अनिवार्य रूप से पालन हो।उन्होंने सभी पूजा समिति के पदाधिकारियों को  हरसंभव सुरक्षा प्रदान करने का अश्वासन दिये।हुडंदंगीयों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी।जो भी दो दोषी पे जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारी ने घोषणा किए की एक टीम बनाकर सभी पूजा पंडालों का सुरक्षा व्यवस्था उत्कृष्ट पंडाल और विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा जो अव्वल होंगे पूजा समितियों को पूजा संपन्न के बाद उन्हें सम्मानित किया जाएगा। एवं सभी वरिष्ठ शांति समिति के सदस्यों को शांति व्यवस्था में पुलिस को सहयोग समर्पण भाव के लिए सम्मानित किया जाएगा मौके पर हरिप्रसाद महादेव हांसदा दीनानाथ गुप्ता पप्पू तमल राय पिंटू वर्मा बृजेश पांडे फूलचंद यादव चंद्रदेव यादव मनोवर हुसैन मनोज कुमार सिंह सुरेंद्र सिंह अनु पासवान मोहम्मद सरफुद्दीन जयप्रकाश चौहान संजय जायसवाल मनोज निषाद इत्यादि के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *