
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक विष्णु कुमार गोयल की माता द्रोपदी गोयल -83 वर्ष का निधन कोलकाता स्थित एमरी अस्पताल में हो गया । वे अपने पीछे दो पुत्र विष्णु कुमार गोयल जीएम कुसुंडा व प्रमोद गोयल दो पुत्री सहित भरा .पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।उनके निधन पर पूर्व मंत्री -सह – राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के अध्यक्ष आवो देवी महामंत्री अवधेश कुमार संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने गहरा शोक एवं हार्दिक संवेदना व्यक्त की है । नेता द्वय ने कहा की द्रोपदी गोयल विशुद्ध धर्म परायण व मातृशक्ति की प्रतिमूर्ति थी । उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
