

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को कुल्टी के कुलटोड़ा स्थित निरंकारी भवन में सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल्टी के बाल संगत की ओर से निरंकारी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संत निरंकारी मिशन के इतिहास, आध्यात्मिक विचारों और मानव सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुल्टी की मुखी माता गुरचरण कौर द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी में बाबा भूत सिंह जी महाराज, बाबा अवतार सिंह जी महाराज, बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज, माता सविंदर हरदेव जी महाराज और वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के जीवन एवं संदेशों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

साथ ही ‘अमृत मंथन’ के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को मिशन की विचारधारा और आध्यात्मिक संदेशों से अवगत कराया गया। इस प्रदर्शनी की खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने स्वयं लोगों के सामने प्रदर्शनी प्रस्तुत की और संत निरंकारी मिशन के इतिहास एवं मानवता के संदेश की जानकारी दी।
सत्संग में बताया गया कि संत निरंकारी मिशन समाज सेवा के क्षेत्र में रक्तदान, स्वच्छ जल अभियान, वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई जैसे कार्यों के माध्यम से लगातार योगदान देता रहा है।
कार्यक्रम में AI और आधुनिक डिजिटल तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि भाषा सीखने और संवाद कौशल को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल टूल, AI आधारित सहायता और ऑनलाइन संसाधनों का सही उद्देश्य के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों को नई भाषा सीखने, नए शब्दों को समझने और संवाद का अभ्यास करने में मदद मिल सकती है।
सैकड़ों बच्चों और युवाओं की उपस्थिति ने इस इंग्लिश मीडियम समागम को विशेष बना दिया। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को आध्यात्मिक एवं मानवीय विचारों से जोड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कुल्टी, बराकर, आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज, चित्तरंजन, परबेलिया, बर्दवान, खास केंदा, पानागढ़, बोलपुर, सहित विभिन्न शाखाओं से जुड़े सैकड़ों बच्चों, बहनों और महापुरुषों ने सहभागिता की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
