
निरसा :- कुमारधुबी बाजार में शुक्रवार की रात लव जेहाद का मामला सामने आया. बजरंग दल के लोगों ने लव जेहाद के आरोप में प्रेमिका के समक्ष प्रेमी युवक की पिटायी कर दी.सूचना पाकर कुमारधुबी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युवक को अपने हिरासत में ले लिया साथ ही प्रेमिका को उसके परिजनों को सौंप दिया. प्रेमिका के पिता की लिखित शिकायत पर कुमारधुबी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया साथ ही पूछताछ के बाद प्रेमी युवक को पुलिस ने धनबाद जेल भेज दिया.प्रेमी युवक बोकारो का रहने वाला है और कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है. दर्ज एफआईआर में युवक पर भगाकर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन का आरोप है. प्रेमिका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बोकारो में होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान युवक से उसकी पहचान हुई.युवक ने खुद को हिन्दू बता बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया. शुक्रवार की संध्या कुमारधुबी बाजार जाने की बात कह बेटी घर से निकली लोगों से जानकारी मिली कि एक युवक उसकी बेटी को जबरन भगाकर ले जा रहा था तभी कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया. सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद् धनबाद ग्रामीण जिला प्रचार प्रसार प्रमुख पुनीत भास्कर, आर एस एस के धनबाद ग्रामीण जिला प्रेम कुमार, भाजपा नेता रमेश पाण्डेय, बलराम अग्रवाल, लवित चावला, संदीप, रानी सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे युवक से पूछताछ की पहले उसने खुद को हिन्दू बताया लोगों का आक्रोश देख बाद में उसने स्वीकार किया कि वह मुस्लिम है. विश्व हिन्दू परिषद् ने कुमारधुबी ओपी पहुंच कर विरोध जताया और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि पीड़िता के पिता की लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है साथ ही पूछताछ के बाद आरोपी युवक को धनबाद जेल भेज दिया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
