• Sat. Feb 14th, 2026

कुमारधुबी बाजार मे कांसा बर्तनों पर चोरों ने किया हाथ साफ,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 17, 2022

 

*धनबाद :* निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी ओपी अंतर्गत कुमारधुबी बाजार स्थित ताज एल्युमीनियम स्टोर (बर्तन) से नगद 9 हजार सहित लगभग 70 हजार रूपये के बर्तन चोरी हो गयी। स्टोर का छत (एडबेस्टस) तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में भुक्तभोगी दुकानदार मोहम्मद मुजाहिद हुसैन ने ओपी में लिखित शिकायत दी है।

इधर घटना की सूचना से ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह ने इन्कार किया है। कहा कि चोरी के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। भुक्तभोगी हुसैन ने बताया कि सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार को बाजार बंद रहता है। बुधवार के सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।

गल्ले में रखा करीब नौ हजार रूपये गायब थे। छत की ओर देखा तो एडबेस्टस टूटा हुआ था। चोरों का दल टूटे छत के रास्ते ही दुकान में घुसे और घटना को अंजाम दिया हैं । चोरी गये बर्तन में कांसा व पीतल के लोटा, थाली ग्लास व अन्य कीमती सामान शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *