• Tue. Sep 23rd, 2025

कुतलु में एकादशी उद्यापन के कलश यात्रा में उमड़ा भक्तो का भीड़

ByAdmin Office

May 28, 2023

चौपारण
जगदीशपुर पंचायत के कुतलु निवासी सह झारखण्ड सेल भाजपा मुम्बई के अध्यक्ष मनोज सिंह के माता मसोमात चिंता देवी द्वारा निर्जला एकादशी व्रत उद्यापन को लेकर बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में मुख्यरूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, बरकठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, स्थानीय मुखिया सुनीता देवी सहित सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए। कुतलु से 251 कलश के साथ निकला कलश यात्रा लेढिया तक पहुंचा जहाँ यज्ञाचार्य प्रदीप पांडेय ने जलभरणी का कार्य सम्पन्न कराया। इससे पूर्व मनोज सिंह व उनकी टीम ने आये समस्त अतिथियो को श्रीराम का पट्टा व भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया। कलश यात्रा में शामिल पूर्व विधायक ने कहा कि मसोमात चिंता देवी के अच्छे कर्मों व मनोज सिंह के मेहनत का नतीजा है कि आज राजनीतिक क्षेत्र में मनोज सिंह मुम्बई जैसे महानगर में अपनी पैठ जमाए हुए है। श्री यादव ने कहा कि एकदशा निर्जला व्रत करने से जीवन के कई संकट तल जाते है, परिवार पर आने वाले परेशनियों से निजात मिलता है। इससे पूर्व मुख्यपूजारी मनीष सिंह व पत्नी सोनी देवी को कलश देकर अतिथियो ने कलश यात्रा क शुभारम्भ किया। मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले यज्ञ का पूर्णाहुति एक जून को होगा वही 31 मई के संध्या मुम्बई के मशहूर बैंड द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में जितेंद्र सिंह, चंदन सिंह, उदय सिंह, सुनील सिंह, विकास सिंह, पिंटू सिंह, नवीन सिंह, राजेश्वर सिंह, कृष्ण सिंह, अशोक सिंह आदि महती भूमिका निभा रहे है। कलश यात्रा में प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चनद्रवंशी, जीप सदस्या आरती कौशल, प्रिती गुप्ता, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रामस्वारूप पासवान, पाण्डेयबारा मुखिया रेखा देवी, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, उप मुखिया संजय गुप्ता, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, देवल यादव, गुंजन सिंह, रामविलाश चनद्रवंशी, दिनेश यादव, सुरेन्द्र यादव, बासुदेव यादव, राजेश यादव, बैजनाथ यादव, नकुल रजक, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, रामचन्द्र सिंह, आदित्य सिंह, मंटू सिंह, जगदीश यादव, लव कुमत पंडित, रामवतार प्रजापति, मदन राणा, गजाधर प्रसाद, सुधीर कौशल, मुकेश सिंह सहि सैकड़ो लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *