• Sat. Oct 3rd, 2026

काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन उमड़ी ऐतिहासिक भीड़

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद। हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान, जपला में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में आयोजित निःशुल्क आरोग्य शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को भारी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचे। सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते पूरा अनुमंडल मैदान मरीजों एवं उनके परिजनों से भर गया।

शिविर का आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से तथा युवा नेता सूर्या सिंह के नेतृत्व में कराया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर के साथ प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

दूसरे दिन पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। कई परिवार अपने बुजुर्गों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों को लेकर यहां पहुंचे। सुबह से दोपहर तक शिविर परिसर में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती रही और लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

शिविर में लकवा, शुगर, बीपी, कमर दर्द, घुटना दर्द, गठिया और निःसंतानता सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

भारी भीड़ को देखते हुए हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांशु शुक्ला एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरे अनुमंडल मैदान में दिनभर चहल-पहल बनी रही। आयोजकों के अनुसार, शिविर में आने वाले लोगों को व्यवस्थित तरीके से स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *