
हजारीबाग जिले का ऐतिहासिक नरसिंह स्थान मंदिर जहां कार्तिक पूर्णिमा के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। परंतु इस वर्ष चन्द्र ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट रहेंगे बन्द, दर्शनार्थी पूर्व ही दर्शन कर रहे है! हजारीबाग जिले मे मेला के दिन पूर्णिमा अर्थात दिनांक 08.11.2022 को सम्पूर्ण भारतवर्ष में चन्द्रग्रहण का प्रभाव रहेगा, जो अपराह्न 01:38 मिनट से प्रभावी होकर सांय 06:19 मिनट पर समाप्त हो रहा है। जबकि चन्द्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व से हीं लिया जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस अवधि में पूजा-अर्चना, देव-दर्शन एवं अन्य शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री नरसिंह स्थान में भी देव दर्शन एवं पूजा-अर्चना नहीं होगी मंदिर के कपाट बंद रहेंगें । समिति के अनुसार प्रातः श्रृंगार पूजा (प्रथम पूजा) के बाद से ही श्री नरसिंह स्थान परिसर का मुख्य द्वार बंद रहेगा तथा समिति ने सभी श्रद्धालुओं दर्शनार्थीयों से आग्रह किया है कि कार्तिक माह में देव दर्शन और पूजा-अर्चना का लाभ लेने हेतु पूर्णिमा से पूर्व हीं भगवान नरसिंह के दर्शन हेतु पधारें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
