• Wed. Mar 25th, 2026

कांग्रेस से जेपी पटेल की पत्नी ललिता देवी ने दारू प्रखंड मे किया जनसंपर्क तेज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 12, 2024

दारू ( हजारीबाग): लोकसभा के चौथे चरण की चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज हो गया है। हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान होना है ऐसे में मतदान का समय जैसे-जैसे निकट आ रहा है वैसे-वैसे पार्टी के प्रत्याशी और कार्यकर्ता ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे हैं। रविवार को जेपी पटेल की धर्मपत्नी ललिता देवी ने दारू प्रखंड के जिनगा,महेशरा, कवालु यादि गांवो में अपना जनसंपर्क चलाया। लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। ललिता देवी ने आम जनों के संबोधन के बीच कहा कि यह चुनाव मैं नहीं बल्कि आप लोग लड़ रहे हैं यह जीत आपकी जीत है। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता अंजनी देवी, प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता, जिनगा मुखिया पिंकी देवी, इंद्रदेव सिंह, विजय राम, कृष्ण चंद्र यादव, योगेंद्र साव,झरना देवी सहित कई लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *