• Thu. Jan 15th, 2026

कांग्रेस पार्टी का इचाक में भव्य सत्याग्रह आंदोलन नुक्कड़ सभा का आयोजन भाजपा ने जनता को गुमराह कर सत्ता में आने का काम किया- डॉ आरसी मेहता

ByAdmin Office

Apr 11, 2023

 

इचाक(आवाज)। इचाक बाजार में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन कांग्रेस के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता के नेतृत्व एवं कांग्रेस इचाक प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन रविदास के अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि इचाक प्रखंड संगठन प्रभारी एवं प्रदेश डेल्ली गेट डॉ निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर भाजपा सत्ता में आने का काम किया। क्योंकि उनकी झूठ बोलने की ये संस्कृति है। कांग्रेस ने हरित क्रांति लाया। पर भाजपा ने देश वासियों और किसानों को सिर्फ धोखा दिया है। प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सच्चाई की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करवा दिया गया। केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार के कारनामो को जन जन तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कोडरमा लोक सभा के इचाक प्रखण्ड के मुख्य बाजार इचाक बाजार में संविधान बचाओ नुक्कड़ सभा किया गया। डॉ मेहता ने केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। प्रो ब्रजकिशोर मेहता कांग्रेस की शाशन काल मे किये गए जन हित की कार्यो को विस्तार से रखे। उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गांधी के समय की महंगाई तथा आंदोलन और वर्तमान की महंगाई और आंदोलन पर चर्चा किया। कार्यक्रम को पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष चंदेदेव मेहता, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, बिरजू प्रसाद मेहता पूर्वी मण्डल अध्यक्ष गिरधारी कुशवाहा, बसंत महतो, ददन पाठक, सीताराम मेहता ने सम्बोधित किया। मौके पर जलेश्वर यादव, प्रेम प्रसाद मेहता, बसंत मेहता, काली राम, प्रदीप मेहता, क्या नाम है आपका अभिजीत कुमार सिंह परमजीत कुमार सिंह देवी, कबिलासी देवी, आरती देवी, कबूतरी देवी, सावित्री देवी, सीमा देवी, मालती देवी, सावित्री देवी, बजनी मोसमात, मंजू देवी, कांति देवी, मो हनीफ, हेमन साव, मो इमामन, उतिम महतो, रामचंद्र मेहता, शिक्षक शिवलाल प्रसाद, मुंशी मेहता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष लालमोहन रविदास जबकि संचालन मौलाना मुख्तार ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *