• Mon. Sep 22nd, 2025

कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता ने टाटी झरिया प्रखंड भ्रमण के दौरान कहा हजारीबाग अकाल क्षेत्र घोषित हो।

ByAdmin Office

Sep 4, 2023

 

हजारीबाग- कांग्रेस के हजारीबाग विधानसभा उपविजेता डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने टाटी झरिया इचाक,दारू प्रखंड के करियातपुर खैरकर्मा बेडमक्का नारायणपुर टाटीझरिया भरजो लुनदरू देवकली इत्यादि गावो का दौरा कर सैकड़ो लोगों से संपर्क करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। केंद्र एवं राज्य सरकारो द्वारा किए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया उन्होंने कहा बरकठा विधानसभा के चंदवारा जयनगर इचाक दारू टाटी झरिया चलकुसा गोरहर प्रखंड में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार है। सरकार उक्त प्रखंडों में सुखाड़ राहत योजना को जल्द से जल्द लागू करें। प्रमंडलीय प्रवक्ता एवं मारखम कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल सिपी दांगी ने कहा कि रामगढ़ हजारीबाग चतरा कोडरमा जिले में 20% धान रोपनी हुआ वर्षा के अभाव में धान एवं भदवा फसल सूख रहा है अकाल सुखाढ से किसानों में निराशा हाहाकार मचा हुआ है सरकार अकाल क्षेत्र घोषित करें। झारखंड के वेस्ट किसान से सम्मानित समाजसेवी श्री मीनू महतो ने कहा की सरकार हर गांव में सिंचाई एवं पटवन योग्य आहार नाहर जल मीनार का निर्माण करावे। किसान सिंचाई योग्य भूमि में ही किसानी करें ऊपर वाले के भरोसे ना रहे नगदी फसल का खेती करें।
विधानसभा प्रवक्ता प्रो० ब्रजकिशोर मेहता ने कहा की बरकट्ठा विधानसभा के जनता बदलाव के मूड में है क्षेत्र भ्रमण में मुख्य रूप से डॉ सीपी दांगी मीनू महतो मंडल अध्यक्ष गिरधारी महतो प्रखंड अध्यक्ष सिबू सोनी लालमोहन रविदास सत्यनारायण महतो AIPC के प्रो दीपक कुशवाहा सुनील कुशवाहा राजेंद्र मेहता पिंटू मेहता डॉ दीपक सिंह महमुद अंसारी झरपो के वरिष्ठ समाजसेवी काशी महतो कन्हैया पांडे प्रोफेसर राम प्रकाश कुशवाहा रामप्रसाद कंपनी विजय कुशवाहा शंकर कुशवाहा अरविंद केसरी मनीष महतो एडवोकेट सुरेश कुमार दास नरेश ठाकुर नवलेश पासवान इंद्रदेव यादव गोविंद राम डीसी यादव शिशुपाल सिंह कृष्ण प्रसाद रूपेश कुमार मुकेश कुमार विजय प्रसाद जितेंद्र प्रजापति डॉ राम प्रकाश कुशवाहा डा विजय कुशवाहा मूलचंद कुमार देव सुमित कुमार सनी कुमार मुकेश कुमार कालेश्वर प्रसाद शाहिद सहित सैकड़ो लोग क्षेत्र भ्रमण शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *