• Tue. Mar 3rd, 2026

कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह को ईडी ने भेजा समन, 24 को होगी पूछताछ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2022

 

*रांची :* ईडी ने बेरमो विधायक अनूप सिंह को समन भेजा है. 24 दिसंबर को पूछताछ के लिये कांग्रेस विधायक को रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिये कहा गया है. बता दे कि कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह के बयान पर रांची के अरगोड़ा थाने में कोलकाता से 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायक डा. इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी व राजेश कच्छप के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को ईडी ने बीते नवम्बर माह में टेकओवर किया था. उन तीनों ही विधायकों के विरुद्ध अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में 31 जुलाई को जीरो एफआइआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार गिराने की तीनों ही विधायकों ने साजिश रची थी. केस टेकओवर कर ईडी मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही थी.
*विधायक अनूप सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की हो चुकी है छापेमारी*
बता दें कि पिछले महीने ही विधायक अनूप सिंह के रांची पटना, बेरमों स्थित ठिकानों पर आयकर की भी छापेमारी हो चुकी है. आयकर विभाग को उनके ठिकानों से भी कर चोरी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसके संबंध में पूछताछ के लिए अनूप सिंह को आयकर विभाग के दफ्तर में बुलाया गया था. वहीं अनूप सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने कोई कर चोरी नहीं की है. वे आयकर के हर सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. वे आयकर विभाग की जांच में पूरा सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *