• Fri. Mar 6th, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में नेताजी सुभाष चंद बोस की 127 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कह कि नेताज सुभाषचंद्र बोस एक सच्चे देश भक्त और क्रन्तिकारी थे । उन्होंने आजाद हिन्द फौज की संस्थापना की और उन्होंने नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुमहे आजादी दूंगा । देश वासी 23 जनवरी को उनकी जंयती प्रकरम दिवस के रूप में मनाया जाता है ।  आजादी की लड़ाई के महानायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनन्य मित्र और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन । जब पंडित नेहरू जी जेल में थे और श्रीमती कमला नेहरू जी बीमारी से जूझ रही थीं, तब नेताजी ही थे जिन्होंने कमला नेहरू जी की देखभाल की । वे एक अच्छे मित्र की तरह हमेशा नेहरू जी साथ खड़े रहे। यहाँ तक कि जब कमला जी को इलाज के लिए यूरोप ले जाया गया तो नेताजी वहां भी मौजूद थे और अंत समय तक उनके साथ रहे। जब नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया तो महात्मा गांधी जी, नेहरू जी और मौलाना आजाद जी के नाम से ब्रिगेड बनाई ।और महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा देने वाले पहले व्यक्ति थे । वे सदा हमसब के प्रेरणास्रोत रहेंगे । इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, अशोक देव,आबिद अंसारी,बिनोद सिंह,रघु जायसवाल, केडी सिंह, निसार खान ,कृष्ण किशोर प्रसाद ,परवेज अहमद, मनीषा टोप्पो,ज़िला कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, अजीत सिंह, दिलीप रवि, बहादुर सागर ,अमृतेश रंजन, पंचम पासवान, मुंगेश्वर चौधरी ,अनवर हुसैन, विजय सिंह, रेणु कुमारी ओबीसी प्रदेश सचिव, नर्सिंग प्रजापति,अब्दुल मन्नान,नवीन यादव,एम डी हासिम,बॉबी,सोनू अंसारी,गुलाम सरवर सैकड़ों कांग्रेसगण उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *