
आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद के 139 जयंती के अवसर पर हजारीबाग ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में कृष्ण बल्लभ आश्रम कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेसजन के उपस्थित में श्रद्धा सुमन, श्रद्धा फूल माला चढ़ाया गया और गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा और इस अवसर पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि डॉ
राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 और म्रत्यु 28 फरवरी 1963 को हुआ यह भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है । इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, अशोक देव,बिनोद सिंह, निसार खान,साजिद हुसैन, गुड्डू सिंह, ललितेश्वर चौधरी,रघु जायसवाल,दिलीप कुमार रवि, कजरु साव, अनवर हुसैन, महेश राम रजक, सलीम रजा, सैयद अशरफ अली, विजय कुमार सिंह, मुस्ताक अंसारी, नरसिंह प्रजापति,रविंद्र प्रताप सिंह ,अमृतेष रंजन, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ज़िला कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मो दरगाही खान ,अर्जुन सिंह, शिवनंदन साहू ,अमर सिंह यादव,बाबर अंसारी,मुंगेस्वर चौधरी,बबलू अंसारी,मो रब्बानी,जावेद इकबाल आदि सैकड़ों कांग्रेसगण उपस्थित रहे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
