• Tue. Mar 24th, 2026

कस्तूरबा गांधी स्कूल बरही में नामांकन के प्रचार प्रसार के प्रचार वाहन हुआ रवाना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 8, 2024

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत बरसोत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 6 से लेकर 9 तक के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया। छात्राओं को विद्यालय में नामांकन करने के लिए प्रखंड में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्यालय की ओर से प्रचार प्रसार वाहन चालाया जा रहा है।इस प्रचार वाहन को विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नेहा सिन्हा ने गुरुवार को विद्यालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाकों में निवास करने वाले गरीब बच्चों को जानकारी मिल सके और विद्यालय में अपना नामांकन दाखिल कर बढ़िया शिक्षा पा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमलोग गुरुवार को प्रखंड के कोल्वाकला, बिजैया, भंडारों,डपोक मलकोको सहित कई पंचायतों में प्रचार वाहन के द्वारा दौरा किया और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 में 75, तथा कक्षा 9 में 9 सीट के लिए नामांकन किया जाएगा। जिसका प्रक्रिया चालू है।इच्छुक बच्चे अपना नामांकन करवा सकते हैं। कहा कि 20 फरवरी तक नामांकन पत्र भरकर विद्यालय में जमा कर सकते हैं।इस प्रचार वाहन के साथ प्रधानाध्यापिका नेहा सिन्हा के अलावा सभी विद्यालय के सहयोगी शिक्षिकाएं शामिल थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *