
अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसाठी पंचायत के बसुरिया गांव नई तकनीक से एस्ट्रोबेरी की खेती किया जा रहा है। बसुरिया गांव निवासी किसान राज किशोर राय, केशव राय दोनों भाई ने मिलकर 12 एकड़ जमीन में उन्नत किस्म के एस्ट्रोबेरी की खेती की गई है। किसान राज किशोर राय, केशव राय बताते हैं कि पिछले वर्ष यूट्यूब के माध्यम से एस्ट्रोबेरी की खेती करने का मन में ख्याल आया और उसी से एस्ट्रोबेरी का पौधा लगाने का तरीका सीखा। उसके बाद गत वर्ष कम मात्रा में एस्ट्रोबेरी की खेती किया। जिससे लाखों में व्यापार हुआ। बताया कि स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है, जो खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है, क्योंकि स्ट्रॉबेरी खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसकी खुशबू भी काफी ज्यादा अच्छी होती है। स्ट्रॉबेरी का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। स्ट्रॉबेरी पटवन के लिए एक सिंचाई कुंप निजी पैसे से बनाया है। जहां से पानी का प्रबंध कर टपक सिंचाई से पूरे 12 एकड़ में लगे स्ट्रॉबेरी का पटवन करते हैं। इसे रख रखाव, देखभाल, पटवन और स्ट्रॉबेरी तोड़ने से लेकर पैकेजिंग करने के लिए आसपास के करीब 60 युवक युवतियां काम करते हैं। फसल चक्र अपनाते हुए टमाटर, बैंगन, सरसों आदि लगाया है। इससे भी हजारों रुपए की कमाई की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
