• Tue. Mar 24th, 2026

कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा में कहा-हेमन्त जी झारखंड सरकार के हक का पैसा केन्द्र सरकार से मांगा तो गलत मुकदमा में फँसा कर जेल भेज दिया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2024

 

 

रामगढ़(दुमका)

देश में पूरी तरह अराजकता का माहौल है जाति-धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है| अभी कुछ दिन पहले मणिपुर जल रहा था| महिलाओं के साथ बर्बरता हो रही थी| वहां अराजकता और असुरक्षा का माहौल था, मगर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला| उक्त बातें रामगढ़ प्रखंड के भुस्कीबाडी हटिया मैदान में रविवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान झामुमो की स्टार प्रचारक सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहीं।

 

कल्पना सोरेन गठबंधन प्रत्याशी नलीन सोरेन के पक्ष में प्रचार करने पहुंची थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बारे में कहा कि झारखंड सरकार ने अपने हक का पैसा केन्द्र सरकार से मांगा तो उन्हें गलत मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया। लेकिन 2024 के चुनाव में देश की जनता भाजपा से पिछले चुनाव का हिसाब मांगेगी।

 

भाजपा शासित केन्द्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के विकास के प्रति उदासीन है। कहा कि झारखंड के 11 लाख गरीबों का राशनकार्ड केन्द्र सरकार के द्वारा रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लाभार्थियों का पैसा भाजपा शासित राज्यों को दे दिया गया। लेकिन आपके बेटे आपके भाई हेमंत सोरेन ने 20 लाख गरीब परिवारों को हरा राशनकार्ड देने के साथ ही राशन देने का भी काम किया। प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों को आबुआ आवास देकर केन्द्र की ओछी राजनीति का करारा जवाब दिया।

 

उन्होंने कहा कि राज्य की 14 मे से 12 सीटों पर चुनाव हो चुका है। इन सभी सीटों पर हमारे गठबंधन की काफी अच्छी स्थिति है। अब अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होने वाला है भाजपा के बड़े बड़े हेलीकॉप्टर दुमका ओर देवघर में दिखाई देंगे। मगर भाजपा वालो को वोट के माध्यम से करारा जवाब देना है। कल्पना सोरेन ने मंच से राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र करते हुए अपना एक एक मत नलीन सोरेन के पक्ष में देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की|

 

इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। बता दें की कार्यक्रम के ठीक पहले जोरदार बरसात होने के कारण पूरा पंडाल अस्त व्यस्त हो गया था| माईक में पानी घुस जाने के कारण काफी देर तक कल्पना सोरेन ने बगैर माईक के ही लोगों को संबोधित किया| बाद में प्रचार गाड़ी में लगे लाउड स्पीकर के जरिए संबोधित किया गया।

 

*मंच से उतरने के बाद आम लोगों से मिली कल्पना सोरेन*

 

कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम के समाप्ति के बाद हैलिपैड के चारों ओर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। भीषण गर्मी और अचानक आई तेज बरसात के बाबजूद कार्यक्रम में डटे लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन जिला परिषद अध्यक्षा जोयेश बेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, शिवलाल मरांडी, नन्दलाल राउत, छोटेलाल मंडल प्रमुख बाबुलाल मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *